Categories: विशेष

Aligarh Samrat Newspaper के संपादक कर रहे समाजसेवा

  • संवाददाता, अलीगढ़

Aligarh Samrat Newspaper के संपादक मुकेश कुमार सिंह समाज में अजनबियों को भी सहायता कर रहे हैं। उनके इस कार्य से समाज में एक नया संदेश जा रहा है कि जहां पत्रकार समाज में अपनी कलम से सेवा करता है तो वहीं अब नया ट्रेंड देखा जा रहा है केि पत्रकार समाज को आर्थिक मदद भी करने को सड़कों पर उतर रहे हैं।

अस्पतालों में समाचार संकलन के लिए जाने पर किसी अंजान व्यक्ति की परेशानी को देखकर उसे मदद करना। उसके लिए अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा देना व अन्य कई प्रकार से मदद कर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

लोगों को रक्तदान कर भी जान बचाने की जिद पर अड़े मुकेश बताते हैं कि वो हमेशा से चाहते थे कि परेशानी में मदद कर लोगों की सेवा करें और लाकडाउन में उन्होंने इसे चरितार्थ करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारी भी मुकेश के इस कार्य की प्रशंसा करते हैं।

Aligarh Samrat Newspaper के संपादक मध्यम परिवार से ताल्सेलुक रखते हैं माता-पिता व एक छोटे भाई के साथ अपनी पत्नी और बेटा बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इनके माता और पत्नी भी आगरा रोड स्थित परिवार नियोजन सरकारी योजना के माध्यम से दिन रात गाँव के बीमार महिलाओं की मदद करने के लिए तत्पर रहती हैं। जबसे कोरोना काल आया है तब से एक दिन भी संपादक मुकेश सिंह अपने घर में नहीं रहे।

जब उनसे पूछते है आपकी गाड़ी का और घर का खर्चा कैसे चलता है उन्होंने बड़ी शालीनता से जबाब दिया कि हमनें अपनी 35 वर्ष की उम्र में एक बात बहुत अच्छे तरीके सीखी है कि जैसे कमाओगे वैसे ही गवाओगे तो क्यों न कमाने के अच्छे तरीके अपनाओ जिसजे तुम्हें उसके परिणाम भी अच्छे ही मिलेंगे और हमेशा जायज कार्य करिए परेशान की मदद करिए, अगर आपके सामने जो भी परेशानी आएंगी जैसे रास्ते पर ब्रेकर आते हैं तो गाड़ी धीमी हो जाती या जोर का झटका लगता है, लेकिन चंद सेकेंड में आप और हम स्थिर हो जाते है, और अगर हम गलत तरीके से धन अर्जित करेंगे तो रास्ते में ब्रेकर नहीं गड्ढे आएंगे जिनको पार करना आसान नहीं होता है।

Aligarh Samrat Newspaper के युवा संपादक मुकेश परिचय देखकर मदद को हाथ नहीं बढ़ाते बल्कि हरएक व्यक्ति की मदद करते हैं, उनके इस कार्य से लोगों को प्रेरणा तो मिल ही रही है साथ ही साथ समाज को पत्रकारों के प्रति एक सकारात्मक छबि देखने को मिल रही है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.