योग द्वारा सर्वांगीण विकास संभव: डॉ अरविन्द वेदवान
मेरठ संवाददाता। कहते हैं कि योग से जीवन को निरोगी और स्वस्थ्य बनाया जा सकता है मगर इसका नियमित पालन व दैनिक अभ्यास जरूरी है। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इसी संबध में कुलाधिपति के निर्देशानुसार ‘योग फोर वन अर्थ, वन हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में वृहस्पतिवार 22 मई को “योग द्वारा सर्वांगीण विकास” विषय पर हिमालयीय गढ़वाल विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ अरविन्द वेदवान द्वारा परिचर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग द्वारा सर्वांगीण विकास किया जाता है। योग द्वारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर विकास किया जाता है। हमारे शरीर में अधिकांश रोग मनोकायिक रोग होते हैं जो मन की विकृतियों का शरीर पर प्रकटीकरण के रूप में होते हैं।
योग का मन की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए योग द्वारा सर्वांगीण विकास किया जाता है। इस परिचर्चा में योग विज्ञान विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस परिचर्चा के दौरान विभाग के समन्वयक महोदय प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, सभी शिक्षक डॉ नवज्योति सिद्धू, सत्यम सिंह, अमरपाल, डॉ कमल शर्मा, अंजू मलिक, ईशा पटेल, कुमारी साक्षी मावी उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.