Categories: देश

देहरादून से बलिया जा रही बस में लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, लूटपाट की घटना को मान रही संदिग्ध

बिजनौर/नजीबाबाद। देहरादून से बलिया जा रही है एक प्राइवेट बस को कार सवार युवकों ने रोक कर कंडक्टर और चालक से लूटपाट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। बस में लूटपाट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की जिसमें लूटपाट की घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है।

बुधवार/बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे जैसे ही प्राइवेट बस संख्या डीएल 1 पीबी 7174 नजीबाबाद के बिंदकी रोड पर पुलिया के निकट पहुंची तो पीछे से आ रही एक एक्सयूवी कार ने ओवरटेक कर गाड़ी के आगे लगा दी जिसमें से छह सात युवकों ने उतरकर बस में तोड़फोड़ करते हुए कंडक्टर तौसीफ से 40000  रुपया और चालक राजीव से 3000 रुपया लूट कर फरार हो गए।

लूटपाट का विरोध करने पर कंडक्टर के हाथ में काफी चोटें आई है। कंडक्टर तौसीफ ने बस में लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। लूटपाट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घायल कंडक्टर तौसीफ अहमद को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बस मालिक फुंदन खा ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ लिखित में तहरीर दी गई है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस लूटपाट की घटना को मान रही है संदिग्ध

तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों का संबंध इसी रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस के मालिक होने से लूटपाट की घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों की गाड़ियां इसी रोड पर चलती है जिस कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा है। थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है, दोनों पक्षों को बुलाया जा रहा है। गुण दोष के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अगर वास्तव में लूटपाट की घटना हुई है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.