फीचर्ड

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी में गठबंधन

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे।

मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक के बाद नेकां अध्यक्ष ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग (नेकां नेता) भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। आज रात तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। कांग्रेस, एनसी और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। किसी के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमने इसका वादा किया है। इस राज्य ने बुरे दिन देखे हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य को पूरी स्वायत्तता मिलेगी और हम इस मामले में हर तरह से इंडिया अलायंस के साथ खड़े हैं।

प्रेसकर्मियों ने जब फारूक अब्दुल्ला से पूछा कि क्या वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा (हंसते हुए) कि यह बेहतर है कि आप मुझसे यह सवाल न पूछें। मैं इसका जवाब नहीं दूंगा।

बीती 16 अगस्त को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर व हरियाणा के लिए विधानसभा चुनाव का एलान किया था। 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। वहीं, हरियाणा में एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

15 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

15 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

15 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

15 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

15 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.