मेरठ

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में अमित शर्मा बने राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर

मेरठ (रोहटा)। सिवाल खास विधानसभा के गांव रोहटा निवासी अमित शर्मा की वफादारी व लम्बे संघर्ष को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर के पद की जिम्मेदारी दी हैं। राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर के पद पर नियुक्त होने पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए अमित शर्मा को बधाई दी हैं।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए आई सी सी)की ओर से भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। उक्त जारी सूची में 6 वाइस चेयरमैन, 33 नेशनल कॉर्डिनेटर्स, 36 नेशनल ज्वाइंट कॉर्डिनेटर्स, 3 राष्ट्रीय प्रवक्ता, 4 सोशल मीडिया कन्वीनर व 2 लीगल सेल कन्वीनर को लेटर जारी किया गया हैं, जिसमें अमित शर्मा उर्फ गुड्डू को अहम जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर बनाया गया हैं। राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर बनाये जाने पर अमित शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डोली शर्मा, अखिलेश शुक्ला, अविनाश पांडेय, भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा के विश्वास पर खरा उतरने और पार्टी को मजबूत बनाने का वादा शीर्ष नेतृत्व से किया।

अमित शर्मा को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राहुल जड़ोदिया जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मेरठ, चिन्मय भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, अनुज भारद्वाज, दिनेश उपाध्याय, विजय चिकारा, मुरसलीन चौहान, मणिकांत शर्मा,काजी अकरम, विकास वर्मा, विशाल वर्मा गाजियाबाद, नीरज शर्मा गाजियाबाद, हस्तेंद्र गुर्जर , सुनील शास्त्री खानपुर, नवनीत नगर, अनिल शर्मा पूर्व सभासद, वंश भारद्वाज , कलश भारद्वाज, प्रदुमन जैन, वरुण शर्मा भोला, विपिन शर्मा रसना, आदेश त्यागी रसना, शशांक त्यागी रसना, अमरजीत शर्मा, सोनू वर्मा, दीपक चौधरी, अन्य सैकड़ो सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.