विशेष

2 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकेंगे। सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को उद्यान रखरखाव के लिए बंद रहेगा।

सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को उद्यान रखरखाव के लिए रहेगा बंद

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, उद्यान 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, 20 एवं 21 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन तथा 14 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा

सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू से राष्ट्रपति भवन के नजदीक है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।

अमृत उद्यान चार दिन विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा

अमृत उद्यान चार दिन विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा। इसमें 26 मार्च को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए, 27 मार्च को रक्षा, अर्धसैनिक एवं पुलिस बलों के कर्मियों, 28 मार्च को महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए और 29 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित है।

गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क

गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। ऑनलाइन बुकिंग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। वॉक-इन आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन के गेट के पास सुविधा काउंटर या स्वयं सेवा कियोस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा। राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.