विशेष

अमरूद के पत्तों के इतने फायदे जानकर हैरान रह जाओगे आप, यहां जानें कुछ चुनिंदा फायदे

Image Source: Google
डायरिया एक ऐसी समस्या है, जो देखने में भले ही आम लगे, लेकिन इसके कारण व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। इसके लिए आपको अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाना होगा। काढ़ा बनाने के लिए आप अमरूद के पत्तों को पानी में डालें।
अमरूद एक ऐसा फल है, जो हर किसी को काफी पसंद आता है। इसे खाने से आपको स्वाद के साथ सेहत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद ही नहीं, उसकी पत्तियां भी सेहत के लिए उतनी ही लाभकारी है। अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी−बैक्टीरियल गुण और एंटी−इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन अमरूद के पत्ते जुकाम जैसी सामान्य समस्या से लेकर जानलेवा डेंगू तक को ठीक कर सकता है। तो चलिए आज हम आपको अमरूद के पत्तों से होने वाले कुछ जरबदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं−
दूर करें मसूड़ों का दर्द
अमरूद के पत्ते ओरल हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। अगर आपको मसूड़ों में किसी तरह की परेशानी या दर्द है तो आप अमरूद की पत्तियों को पीसकर इसमें लौंग व सेंधा नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी मिक्स करके उबालें। अब आप इस पानी को हल्का सा ठंडा करें और फिर इससे गरारे करें। इससे न सिर्फ मसूड़ों की समस्या दूर होती है, बल्कि मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है।
डायरिया में आराम
डायरिया एक ऐसी समस्या है, जो देखने में भले ही आम लगे, लेकिन इसके कारण व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। इसके लिए आपको अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाना होगा। काढ़ा बनाने के लिए आप अमरूद के पत्तों को पानी में डालें। साथ ही इसमें चावल का आटा मिलाकर उबालें। अब आप इस पानी को छानक इसका सेवन करें।
घटाए वजन
अगर आप अपने अतिरिक्त वजन से परेशान हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो अमरूद के पत्तों के रस का सेवन किया जा सकता है। यह रस आपके वजन कम करने के साथ−साथ आपके दिल का भी ख्याल रखता है।
पिंपल्स को करें दूर
अमरूद के पत्ते आपकी सेहत के साथ−साथ सौंदर्य का भी उतना ही ख्याल रखते हैं। मसलन, अगर आपको पिंपल्स हैं और आप महंगी क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसकी जगह आप अमरूद के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। रातभर इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें। कुछ दिन लगातार यह उपाय करने से आपके पिंपल्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे। ठीक इसी तरह, अगर आप ब्लैकहेड्स को दूर करना चाहती हैं तो अमरूद की पत्तियों से स्किन को स्क्रब करें।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.