धर्म

अनंत चतुर्दशी आज, बरसेगी अनन्त भगवान की अनंत कृपा

 भाद्रपद शुक्ल पक्ष   अनंत चतुर्दशी इस बार 17 सितंबर मंगलवार में मनाई जाएगी। ज्योतिष अनुसार गत सोमवार को दोपहर बाद 3:05 पर ही चतुर्दशी प्रारंभ हो चुकी है। जो मंगलवार को दोपहर 11:45 तक रहेगी। उदया तिथि की प्रधानता अनुसार अनंत चतुर्दशी मंगलवार में यानी आज मनाई जाएगी और अत्यंत मंगलकारी रहेगी। सबसे खास बात तो है कि इस दिन सूर्य और बुध ग्रह एक साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जिस कारण अनंत चतुर्दशी पर इस बार ईश्वर की अनंत कृपा बरसेगी।

यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है। इस दिन पूजा- अर्चना करने से भक्तों को सुख- समृद्धि, यश-वैभव व संपन्नता प्राप्त होती है। इस दिन 14 गांठ लगे अनंत धागे की विशेष पूजा होती है।

अनंत चतुर्दशी का महत्व

इस दिन को भगवान विष्णु को समर्पित करते हुए भक्त उपवास रखते हैं। कई जगहों पर हल्दी के 14 गांठों की एक माला बनाई जाती है। माना जाता है कि ये 14 गांठ भगवान विष्णु की ओर से बनाए गए 14 लोकों का प्रतीक हैं। इस माला को अनंत कहते हैं। इसे 14 दिन तक बांध के रखा जाता है।

पूजा विधि

सुबह उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें। घर या मंदिर में पूजा कर सकते हैं। पूजाघर में गंगाजल छिड़ककर कलश की स्थापना करें। कलश में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना करें। यदि कुश से अनंत बनाना संभव न हो तो आप भगवान विष्णु की तस्वीर भी रख सकते हैं। इसके बाद अनंत सूत्र तैयार करने के लिए एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर इसमें चौदह गांठ लगा दें। इसे भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने चढ़ा दीजिए। अब हल्दी, अक्षत, फूल, फल, नैवेद्य से भगवान की पूजा करें। अनंत चतुर्दशी की व्रत कथा पढ़ें और भगवान की आरती करें। पुरुष अनंत सूत्र को दाएं हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधें।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.