मनोरंजन

अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में खो गए हम कहां की शूटिंग करेंगे शुरू

हाल में फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म खो गए हम कहां का ऐलान किया था। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव की तिकड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। अब सुनने में आ रहा है कि अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी अर्जुन वरैन सिंह को सौंपी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में खो गए हम कहां की शूटिंग शुरू करेंगे। अनन्या ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सकुता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी बहुत रिफ्रेशिंग है। मुझे एक्सेल और टाइगर बेबी के साथ जोया की बनाई फिल्में पसंद हैं। वे आपको हमेशा जीवन के बारे में कुछ न कुछ सिखाते हैं। मुझे लगता है कि लंबे समय बाद एक फ्रेंडशिप फिल्म देखने में मजा आएगा।

खो गए हम कहां दोस्ती पर आधारित फिल्म है, जिसमें मनोरंजन का डोज शामिल होगा। फिल्म में बॉम्बे शहर में तीन दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी आधुनिक पीढ़ी को ध्यान में रखकर लिखी गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के पोस्ट में लिखा गया था, दोस्त तलाशें, फॉलोअर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिल्म की कहानी जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह और रीमा कागती ने लिखी है। यह 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां हाल में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत और अनन्या भी दिखी हैं। ये अलग बात है कि दोनों कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खास तव्वजो नहीं दी। फिल्म में सिद्धांत को जितना स्क्रीन स्पेस मिला, वह इसे भुनाने में नाकामयाब रहे हैं। इस फिल्म को दीपिका के शानदार अभिनय के लिए याद रखा जाएगा।

सिद्धांत के करियर की बात करें तो उन्हें गली बॉय में एमसी शेर की भूमिका के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही फोन भूत और युधरा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अनन्या विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जलवायु परिवर्तन पर आधारित इंटरनेशनल सीरीज एक्सट्रपलेशन्स में आदर्श अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे। पिछली बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में उनके काम को दुनियाभर में सराहना मिली थी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.