मेरठ

Annu Rani Olympics: अन्नू रानी को मिला ओलंपिक कोटा

  • वरिष्ठ संवाददाता, मेरठ

Annu Rani Olympics: मेरठ की अन्‍नू रानी को ओलंपिक कोटा मिल गया। जैवलिन जैसे खेलों में 32वीं रैंक तक के खिलाड़ियों को ओलंपिक कोटा में शामिल किया जाता है। अन्‍नू रानी की वर्ल्ड रैंकिंग फिलहाल तेरहवीं है। प्रदर्शन में भले ही अन्‍नू रानी 1.17 मीटर पीछे रह गई हो लेकिन रैंकिंग के आधार पर उन्हें ओलंपिक कोटा मिल गया है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का कोई भी इवेंट आज आखिरी है। महिला वर्ग में 13वीं से 32वीं रैंक तक अब किसी महिला खिलाड़ी के आने की संभावना नहीं है।

इसीलिए अन्‍नू रानी को रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक कोटा प्रदान किया गया है। यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। अन्‍नू रानी पहली महिला जैवलिन थ्रोअर हैं ओलंपिक जाने वाली। वहीं आज मंगलवार की नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टेपल चेस में हिस्सा लेंगी। पारुल को भी ओलंपिक कोटा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सीमा अंतिल का भी इवेंट आज ही है और उनके भी ओलंपिक कोटा हासिल करने की पूरी उम्मीद है।

पटियाला में चल रही 60वीं इंटर स्टेट नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ की अन्नू रानी का भाला स्वर्ण पदक पर सटीक लगा, लेकिन ओलंपिक कोटे से 1.17 मीटर पीछे ही रुक गया था। राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने ही रिकार्ड से अन्नू आगे बढ़ी लेकिन जिस ओलंपिक कोटे के लक्ष्य की ओर देश की निगाहें टिकी थी, वहां नहीं पहुंच सकीं थी, लेकिन बाद में उनका कोटा तय कर दिया गया।

जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार अन्नू रानी का व्यक्तिगत प्रदर्शन व स्वर्ण पदक सराहनीय रहा। इस बार अन्नू रानी से सभी की उम्मीद बंधी हैं। उन्होंने बताया यह बहुत जरूरी होता है कि वह अपने स्तर या उससे ऊपर के खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण करें। इससे खिलाड़ी के प्रदर्शन में सुधार होता है। सोमवार की प्रतियोगिता में भी अन्नू रानी को उस स्तर का मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

7 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

7 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

7 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.