उत्तर प्रदेश

एक और मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म

  • अब फरजाना बन गई सरस्वती
  • हिंदू दोस्त के साथ फरजाना ने लिए फेरे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू लड़के के साथ शादी कर ली. हालांकि, उसके इस कदम के बाद परिवार खफा है. लड़की का आरोप है कि उसके माता-पिता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसने वीडियो जारी करके सुरक्षा की गुहार लगाई है. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

युवती फरजाना का कहना है कि उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है. साथ ही अपना नाम बदलकर सरस्वती रख लिया है और अपने हिंदू दोस्त के साथ लव मैरिज कर ली है. इसलिए मायकेवाले (माता-पिता) उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं. उसको और उसकी ससुरालवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है वो भगवान श्रीकृष्ण को मानती है. उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाते हुए वीरेंद्र कश्यप के साथ सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं. फरजाना से सरस्वती बनी युवती ने कहा, “हिंदू रीति रिवाज और अपनी मर्जी से वीरेंद्र के साथ शादी की है. 3 साल पहले हमारी मुलाकात हुई थी. मैं कृष्ण भगवान को मानती हूं”.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर बात टाल दी कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है. न ही पीड़िता ने किसी प्रकार का शिकायती पत्र दिया है. इसलिए अभी कुछ भी नहीं कह सकते. दूसरी ओर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई जरूर की जाएगी.

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

49 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.