fgh jpg

महाराष्ट्र एटीएस को मिली एक और कामयाबी

0 minutes, 3 seconds Read
  • मुंबई।

महाराष्ट्र एटीएस ने गुरुवार को एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आतंकी इरफान शेख के तार 15 सितंबर को दिल्ली में पकड़े गए 6 आतंकवादियों से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने इन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था।

दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकी साजिश का पर्दाफाश किए जाने के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने अबतक 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों में इरफान शेख और पहले पकड़े गए दो आतंकवादियों जाकिर हुसैन शेख और रिजवान मोमिन के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला चल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=ltwobGKRzys&t=11s

महाराष्ट्र एटीएस को मुंब्रा आवास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में रिजवान मोमिन को गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद पता चला था कि इसका हिस्सा रहे आतंकवादियों को पुलों को उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके अलावा इन्हें रेलवे लाइन के बारे में भी बताया गया था। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आतंकवादी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए थे लेकिन उनके पासपोर्ट पर कोई भी मुहर नहीं लगी हुई है। बाद में जानकारी मिली की समुद्री रास्ते का इस्तेमाल किया गया था। यह लोग देश को दहलाने की योजना बना रहे हैं।

author

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com