मेरठ

एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ 50 हजार की रिश्वत लेता लिपिक पकड़ा

मथुरा। गोवर्धन में आयोजित तहसील दिवस के बाद मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने लिपिक के कब्जे से 1.12 लाख रुपये बरामद कर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शनिवार दोपहर मेरठ से एंटी करप्शन निरीक्षक कुशलवीर सिंह, निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में टीम गोवर्धन में नगर पंचायत के मुख्य लिपिक को ट्रैप करने पहुंची। नगर पंचायत का मुख्य लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में गया था। सम्पूर्ण समाधान दिवस पूर्ण होने के उपरांत लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ब्लॉक मुख्यालय से बाहर निकल ही रहा था, कि महेश सैनी पुत्र झम्मन लाल ने मोहन श्याम को 1.12 लाख रुपये दिए।

रुपये लेते ही जाल बिछाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों निर्धारित शुल्क 62 हजार रुपये से अतिरिक्त 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने आरोपित मोहन श्याम अग्रवाल के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपित को एंटी करप्शन टीम मेरठ अपने साथ ले गई। एंटी करप्शन टीम में हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, कांति पांडेय, बीना, राज बहादुर शामिल थे।

शनिवार शाम निरीक्षक एंटी करप्शन मेरठ के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत गोवर्धन के लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल ने महेश सैनी से यूनीपोल होर्डिंग लगवाने के एवज में नगर पंचायत के निर्धारित शुल्क 62 हजार से अतिरिक्त 50 हजार की मांग रखी थी। महेश सैनी से 1.12 लाख रुपये लेते हुए लिपिक को रंगेहाथों पकड़ा गया है। गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.