शाहगंज (जौनपुर)। थाना शाहगंज की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को शाहगंज पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्या ने की। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दीपेंद्र सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम ने किया।
टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध शामिल हैं।
इसके साथ ही टीम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना—के बारे में भी विस्तार से बताया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होती हैं।
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, महिला शिक्षकगण और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.