फीचर्ड

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) 27 अप्रैल को भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। इस बैठक में प्रदेशभर के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, “यह बैठक मध्य प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच को और सशक्त करेगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करना है।”

डॉ. अतुल मलिकराम ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के तौर-तरीकों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। यह बैठक पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर होगी।

बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश से सदस्यता अभियान की शुरुआत की, अब उन्ही के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा गया है। वहीं आगामी बैठक में सदस्यता अभियान को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.