फीचर्ड

अरे बुल्डोजर तो ‘काना’ निकला

हरिशंकर व्यास

अगर राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की बात करें तो शायद ही कोई निर्माण होगा, जहां कुछ न कुछ अवैध नहीं बना होगा। जिस उत्तरी दिल्ली नगर निगम की टीम जहांगीरपुरी में बुलडोजर लेकर गई थी उसके पास अवैध निर्माण की चार हजार शिकायतें लंबित हैं। लेकिन उसने कभी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। दिल्ली से सटे गुरूग्राम में मेदांता मेडिसिटी प्रोजेक्ट को लेकर कितने बरसों से शिकायत लंबित है।

इसके मालिकों के ऊपर धनशोधन के आरोप लगे और यह आरोप भी लगा कि जिस मकसद से किसानों की जमीन ली गई उसके लिए जमीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। लेकिन किसी सरकार ने उसकी ओर आंख उठा देखने की जरूरत नहीं समझी। हरिशंकर परसाई ने लिखा था कि कानून को लोग अंधा कहते हैं लेकिन यह असल में काना होता है। उसे एक आंख से एक तरफ की चीजें दिखती हैं और दूसरी तरफ की नहीं दिखती हैं। भारत में भी शासन एक आंख वाला हो गया है।

असल में लगातार बन रहे इस किस्म के नैरेटिव से भारत एक हिंसक और बीमार समाज में तब्दील होता जा रहा है। धार्मिक उत्सवों में हथियार लेकर चलने को न्यायसंगत ठहराया जा रहा है। अल्पसंख्यकों को पूजा स्थल पर जाकर हंगामा करना और अपने धर्म का झंडा लहरा कर अपनी श्रेष्ठता साबित करने फैशन बन गया है। और अगर इसका विरोध हो तो सरकार बुलडोजर लेकर पहुंच जाएगी। यह पहली बार हो रहा है कि देश के लोग गरीब का घर उजाड़े जाने का जश्न मना रहे हैं। उस पर खुश हो रहे हैं। इससे पहले अमीरों या बड़े लोगों के ऊपर कार्रवाई होती थी तो लोग खुश होते थे।

अब गरीब पर बुलडोजर चलता है तो खुशी मनाई जाती है। रेहड़ी पटरी वालों के उजाड़े जाने का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान और रमजान के महीने में एक पूरी बस्ती उजाडऩे के लिए बुलडोजर चले तो वातानुकूलित घरों और टेलीविजन चैनलों के स्टूडियो में बैठे लोगों किलकारी लगाते हुए इसका स्वागत किया, जश्न मनाया। सोचें. कैसा बीमार समाज बन रहा है भारत! किसानों को गाड़ी से कुचल दिया, पांच लोग मर गए फिर भी स्टूडियो में बैठे लोग उसे न्यायसंगत बता रहे थे। पहले गरीब या कमजोर को मारने से लोग बचते थे, लेकिन अब उलटा हो गया है। सिर्फ इसलिए कि सरकार कार्रवाई कर रही है उसका समर्थन करना है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.