Arvind Kejariwal Delhi
आबकारी घोटाला मामले में आज रविवार को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CBI मुख्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं। इससे पहले वह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे थे।
सीबीआई की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो सवाल पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले सीबीआई को कंट्रोल करते हैं।
इस बीच, केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही अंदेशा जताया है कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करेगी और भाजपा ने सीबीआई को गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए हैं… अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है… देखना यह होगा कि क्या मनीष सिसोदिया की तरह अरविंद केजरीवाल को भी सीबीआई हिरासत में लेती है या उनसे पूछताछ करके उन्हें छोड़ दिया जाएगा….
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.