उत्तर प्रदेश

धार्मिक नारा लगा गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला; हथियार छीनने का प्रयास; दो सिपाही घायल

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम एक युवक ने धारदार हथियार (दाव-हंसिया) से हमला कर सनसनी फैला दी। धार्मिक नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को हथियार के साथ दबोच लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास गोरखनाथ मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट पर हुई सनसनीखेज वारदात में लहुलूहान दोनों सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग मिला है जिसमें लैपटाप, पैन कार्ड, आधार, गोरखपुर से दिल्ली जाने का 28 मार्च हवाई टिकट है।
पकड़ा गया युवक अहमद मुर्तजा अब्बासी सिविल लाइंस के पार्क रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम के पास का रहने वाला है। उसके आधार कार्ड पर मिलेनियम टावर नवी मुंबई का पता लिखा है। उसने आइआइटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पुलिस मुर्तजा के पिता मुनीर से पूछताछ कर रही है। हमलावर के साथ एक और युवक के होने की आशंका में गोरखनाथ मंदिर और आसपास के इलाके में तलाशी चल रही है।
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगी पीएसी की 20वीं बटालियन, आजमगढ़ में तैनात सिपाही गोपाल कुमार गौड़ और अनिल कुमार पासवान की डयूटी थाने के सामने मुख्य दक्षिणी गेट पर थी। रविवार की शाम करीब सात बजे मंदिर के उत्तरी, पूर्वी गेट को पारकर बरगदवा की तरफ से आया एक युवक मुख्य गेट पर तैनात सिपाही गोपाल कुमार के करीब पहुंचा और उनकी एसएलआर (स्वचलित रायफल) छीनने लगा।
गोविंद जब तक संभलते हमलावर ने कमर में लगा दाव निकालकर हमला कर दिया। शोर सुनकर खड़े सिपाही सुनील दौड़े तो हमलावर ने उनके पैर पर भी हमलाकर लहुलूहान कर दिया। अन्य सुरक्षाकर्मियों को करीब आता देखकर हमलावर अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर गेट के अंदर घुस गया। साइकिल स्टैंड गेट के सामने पिकेट के पास सिपाही अनुराग, अनिल ने उसे दबोच लिया।
सुरक्षाकर्मियों पर हमले की खबर फैलते ही पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, एसएसपी विपिन ताडा आरोपित मुर्तजा को लेकर जिला अस्पताल आ गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है। हमलावर के पिता मुनीर मुर्तजा के घर पहुंची पुलिस पूछताछ कर रही है।
बोला हमलावर, कोई मुझे गोली मार दे : जिला अस्पताल में भर्ती होने से पहले मीडिया से बातचीत में अहमद मुर्तजा ने बताया कि वह उसकी शादी हुई थी। पत्नी छोड़कर चली गई थी। नौकरी छूट गई थी। इससे अवसाद में रहता था। उसका कहना है कि वह कई रातों से सो नहीं पाया था। परेशान चल रहा था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इसलिए उसने पुलिस वालों पर हमला किया था।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.