राजनीति

Ayodhya Vidhansabha 2022: योगी अयोद्धा से क्यों लड़ रहे हैं चुनाव

Ayodhya Vidhansabha 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव किस सरगर्मियां रफ्तार पकड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीट अब सुर्खियों में है। जी हां हम बात कर रहे हैं अयोध्या की जहां से उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

इस बार अयोध्या कई कारणों से चर्चा में है। पहला कारण तो आप जानते ही होंगे कि यहां पर श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, और दूसरा कारण है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यहां से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करना। इन दोनों बातों को लेकर के इस समय उत्तर प्रदेश में सियासत गर्म है। तो इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही चुनाव लड़ने की मंशा क्यों जाहिर कर रहे हैं….

Ayodhya Vidhansabha 2022: पांच बार से लगातार जीत रहे योगी

आपको बता दें कि यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार से लगातार गोरखपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं और उनका हिंदुत्ववादी रवैया उनको एक अलग पहचान दे रहा है। अयोध्या से चुनाव लड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व एजेंडे को बल मिलेगा तो वही प्रदेश की जनता में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि धार्मिक स्थलों को आगे बढ़ाने में योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी तन मन से लगे हैं।

80 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन से राजनीति में एंट्री करने वाली बीजेपी के लिए 3 दशक के बाद भी चुनाव का रास्ता मंदिर से ही होकर गुजरता है। हर चुनाव में बीजेपी के मेनिफेस्टो में राम मंदिर अहम मुद्दा रहा है। 2014 के आम चुनाव में राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के हम घोषणाओं में से एक था।

सिर्फ इतना ही नहीं अयोध्या में चुनाव लड़ने से अवध क्षेत्र के 82 सीटों पर भी इसका असर पड़ सकता है। साथ ही पूर्वांचल में भी मदद मिलेगी। नेताओं का यह मानना है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से जो माहौल पूरे उत्तर प्रदेश में बना था, उसी तरह का माहौल योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने से बन सकता है।

इन जिलों के कई नेता बगावत कर पार्टी छोड़ चुके हैं, ऐसे में पार्टी के लिए इस कमी को पाटने का ये अच्छा मौका हो सकता है। ओबीसी के दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी की जो किरकिरी हुई है और साथ ही राज्य में सरकार के खिलाफ जो माहौल बन रहा है उसका असर कम करने के लिए पार्टी को हिंदुत्व के मुद्दे का ही बड़ा सहारा रहेगा। इस मुद्दे को हवा देने के लिए योगी और अयोध्या का कॉम्बिनेशन अच्छा है।

अयोध्या के दौरे को देखें तो शायद ही उन्होंने किसी जिले के इतने चक्कर लगाए होंगें, योगी आदित्यनाथ ने पिछले 5 सालों में करीब 42 बार अयोध्या के दौरे पर जा चुके हैं। देखना यह होगा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में क्या वाकई योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनावी ताल ठोकने के लिए तैयार है या फिर उन्होंने अपना कोई भी प्लान भी तैयार किया हुआ है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

17 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

17 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.