उत्तर प्रदेश

ओमिक्रॉन पर आयुर्वेद के उपाय होंगे कारगर, बढ़ेगी इम्यूनिटी: प्रो तोमर

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर विश्व आयुर्वेद मिशन ने की अपील

प्रयागराज(आरएनएस)। कोरोना वायरस के नये वेरियेंट की वजह से तीसरी लहर आने की आशंकाओं के बीच इससे बचाव के लिए आयुर्वेद को कारगर बताया गया। विश्व आयुर्वेद मिशन की ऑनलाइन स्वास्थ्य परिचर्चा में शरीर में रोगों से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को ही सर्वोत्तम उपाय कहा गया।

“कोरोना की सम्भावित लहर का प्रतिषेध-आयुर्वेद दृष्टिकोण“ विषयक परिचर्चा में देश के शीर्ष आयुर्वेद संस्थानों के विशेषज्ञों ने कोरोना से बचाव के उपाय बताए। विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष प्रो (डॉ) जी.एस तोमर ने कहा कि हम कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका झेल चुके हैं। पुनः ऐसी परिस्थितियां निर्मित ना हो, इसके लिये सभी को बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा। हमें अपना खानपान में सावधानी रखनी होगी और उचित दिनचर्या का पालन करना होगा।

उन्होंने कोविड वैक्सीन को कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति न केवल खुद वैक्सीन की दोनों डोज लगवाये, बल्कि दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करे। भारत सहित पूरे विश्व मे ओमिक्रोन नामक वैरिएंट ने भय की स्थिति बना दी है। हमें इससे भयभीत होने की जगह सावधानी एवं सतर्कता के साथ इसका सामना करना होगा। कोरोना ही नहीं, कोई भी वायरस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जब तक हम व्याधि से लड़ने की क्षमता बरकरार रखते हैं।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के डीन प्रोफेसर के.एन द्विवेदी ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ हमें मानसिक तौर पर सकारात्मक सोच रखते हुए भावी संकट से सावधान रहना होगा। मानसिक कुपोषण से अवसाद, मैनिया, डिप्रेशन जैसी समस्या उत्पन्न होने से कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने के बजाय लोग हार मान लेते हैं।

आयुर्वेद में ओज एवं इम्म्युनिटी को बढ़ाने के लिए रसायन चिकित्सा के साथ साथ सत्ववाजय चिकित्सा, योग एवं ध्यान के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली की निदेशक प्रो तनूजा नेसरी ने कोरोना काल में संस्थान द्वारा किये गए कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा संस्थान में 600 में से 599 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर गए। असल में आयुर्वेद किसी भी रोग का इलाज करने के बजाय शरीर को उससे लड़ने के लिए मजबूत और प्रभावी बनाने का काम करता है।

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर के कुलपति प्रो. अनूप ठाकर ने कहा कि एक बार फिर लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद और आयुष के बताए हुए तरीकों को अपनाना चाहिए। जो लोग ये उपाय कर रहे हैं, वे इन्हें जारी रख सकते हैं। जिस तरह कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान लोगों ने कोविड अनुरूप व्यवहार के साथ गिलोय, आयुष काढ़ा, अश्वगंधा, मुलेठी, कालीमिर्च, अदरक, दालचीनी, हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल खुद को भीतर से मजबूत करने के लिए किया था, वे अभी भी करें तो बेहतर होगा।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के पूर्व आयुर्वेद सलाहकार डॉ. डी.सी कटोच ने कहा कि आहार, विहार, आचार एवं विचार का होलिस्टिक एप्रोच हमें किसी भी वायरस से बचाने में सक्षम है। डॉ शांति चौधरी ने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार भी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे रही है, नए-नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। इन सब के बावजूद हमें स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के प्रदेश सचिव डॉ. अवनीश पाण्डेय ने किया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

19 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

19 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

19 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.