लाइफस्टाइल

आंखों की रोशन बढ़ाने के लिए आयुर्वेद ने बताए ये आसान तरीके

मुंबई,आजकल हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है और ज्यादातर वक्त स्क्रीन पर खर्च होता है। बच्चे काफी वक्त ऑनलाइन रहते हैं वहीं खानपान भी ऐसा है कि छोटी सी उम्र में उनको चश्मा चढ़ जाता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में भी आंखों से जुड़े कई इन्फेक्शंस होने का खतरा रहता है।

आंखें काफी सेंसिटिव होती हैं इसलिए इनका खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि ज्यादातर लोग इनके लिए कोई खास एफर्ट नहीं करते। आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके बताए गए हैं जो आंखों की रोशनी कम नहीं होने देते साथ ही इनफेक्शंस से भी बचाते हैं। यहां जानें कुछ टिप्स…

अपनाएं आयुर्वेद टिप्स
पुराने जमाने में बुजुर्ग लोग ही चश्मा लगाए नजर आते थे। आजकल छोटे-छोटे बच्चों की भी नजर कमजोर होने लगती है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने कुछ टिप्स अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं जो आपकी आंखों की रोशन और हेल्थ ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं।

ऑर्गेनिक गुलाब जल
आंखों में ऑर्गेनिक गुलाब जल डालें इससे आंखों की थकान दूर होगी और जलन या कोई और समस्या है तो उसमें भी राहत मिलेगी।

गाय का घी
गाय का घी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से आखों की सेहत भी अच्छी रहती है। इसे आंखों या नथुनों (नॉस्ट्रिल्स) में लगाना आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

त्रिफला
त्रिफला तीन तरह के हर्ब्स का मिश्रण होता है। यह बाजार में मिलता है या इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह पेट, त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है।

टहलें
रिफ्लेक्सोलॉजी साइंस के मुताबिक, जब हम टहलते हैं तो पैर की दूसरी और तीसरी उंगली पर सबसे ज्यादा प्रेशर होता है। इन दोनों में सबसे ज्यादा नर्व एंडिंग्स होती हैं। जब हम टहलते हैं, खासकर नंगे पैर तो आंखों की रोशनी तेज होती है।

आंखों की एक्सरसाइज
अगर आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं तो हर आधे घंटे पर आंखें जल्दी-जल्दी झपकाने की आदत डालें। बीच-बीच में आंखें बंद करके ब्रेक लें। वहीं किनारों पर, ऊपर-नीचे, क्लॉकवाइज और ऐंटी क्लॉक वाइज आंखों को घुमाकर रोजाना 10 मिनट एक्सरसाइज करें।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.