बिहार

Bachawada Crime News: बिजली मिस्त्री को गोलियों से भूना

  • बछवाड़ा(बेगूसराय), राकेश यादव

Bachawada Crime News: चमथा गांव में शनिवार की रात बेखौफ अपराधियों नें एक बिजली मिस्त्री गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कारण दियारा क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। बताते चलें कि चमथा दो पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी जंगबहादुर सिंह के पुत्र विरेन्द्र सिंह अपने दिन भर के काम को निपटा कर घर के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आराम कर रहा था।

उल्लेखनीय है कि उक्त व्यक्ति बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था। तभी तीन चार के संख्या हथियार से लैस अपराधी वहां आ धमके और ताबड़तोड़ गोलियां फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली उक्त बिजली मिस्त्री के कनपटी में जा लगी। गोली लगने के बाद बिजली मिस्त्री की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। इसके बाद अपराधकर्मी घटनास्थल से भाग खड़े हुए।

Bachawada Crime News: बिजली मिस्त्री को गोलियों से भूना

घटनास्थल पर फायरिंग शुरू होते हीं वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने हीं वहां पहुंचे मृतक की पत्नी कविता देवी समेत अन्य परिजनों के चीख-चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना एवं समस्तीपुर जिले के विधापतिनगर थाने की पुलिस को दी गई। तत्पश्चात उपरोक्त दोनों हीं थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

कानूनी कार्रवाई को लेकर कुछ देर तक दोनों हीं थानों के पुलिस पदाधिकारियों के बीच माथापच्ची होती रही, अंत में दुर्गा मंदिर परिसर समस्तीपुर क्षेत्र में होने के कारण विद्यापतिनगर थाने को हीं कार्रवाई करनी पड़ी। घटनास्थल से संबंधित थाने की पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक अपने पिछे क्रमशः 15, 12, 10 वर्षीय तीन पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.