बिहार

Bachwada MLA ने सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ाया मजाक

राकेश यादव, बछवाड़ा (बेगूसराय)

Bachwada MLA: समूचे देश में कोरोना कहर बरपा रही है, और सरकार इसके प्रति जागरूकता के लिए कमी कार्यक्रम चला रही है। वहीं सत्तारूढ़ एनडीए के घटक
भाजपा विधायक बिना मास्क के हीं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं करते हैं। बताते चलें कि बछवाड़ा प्रखंड के रेलवे गुमटी 22 बी के समीप रेलवे मैदान में खिलाड़ियों को कप वितरण कर रहे सत्तारूढ़ एनडीए विधायक सुरेन्द्र मेहता कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

जहां विधायक बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए। एक तरफ राज्य सरकार कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर रोज कुछ ना कुछ दिशा निर्देश जारी कर रही है, और सोशल डिस्टेंस में रह कर कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर दिन प्रतिदिन कोरोना मरीज की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्थानीय विधायक का यह कारनामा सरकार के कार्यशैली पर कयी सवालिया निशान खड़े करती है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पूर्व बछवारा प्रखंड अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। लेकिन बछवाड़ा विधानसभा के विधायक इससे अनभिज्ञ होकर सोशल डिस्टेंसिंग से बेखबर बिना मास्क के कार्यक्रमों में शामिल हो जाते हैं। सीपीआई नेता प्यारे दास कहते हैं कि सता में बैठे लोगों के लिए कोई संक्रमण महामारी नहीं है जबकि आम लोगों को संक्रमण महामारी के नाम पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk
Tags: Bachwada MLA

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

11 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.