बिहार

बछवाड़ा: सीओ का दावा हवा-हवाई, ग्रामीणों का चढ़ा पारा

  • राकेश यादव, बछवाड़ा

झमाझम भयंकर बारिश के पानी एवं बलान नदी के बाढ़ के पानी के कारण उत्पन्न हुए बाढ़ की नौबत के बीच तैर कर आवागमन करने को बिवश अरवा पंचायत के दलित मुहल्ले खिड़वाटोल में रहने वाले लोगों का प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति गुस्सा परवान पर है। बताते चलें कि उक्त मुहल्ले के आक्रोशित ग्रामीणों नें एक बार फिर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर कुव्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

उल्लेखनीय है कि ठीक एक दिन पुर्व शुक्रवार को हीं उक्त लोगों नें बछवाड़ा-मंसूरचक पथ को जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया था। प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों नें बताया कि अरवा पंचायत स्थित खिड़वाटोल मुहल्ला महिने भर से टापू में तब्दील है। बारिश एवं बाढ़ के जमे पानी नें ऐसी नौबत खड़ी कर दी है कि मुहल्ले के चारों तरफ चार से पांच फिट पानी लगा हुआ है। मुहल्ले के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मुहल्ले के लोग जान जोखिम में डाल तैरकर आवागमन करने को बिवश हैं। स्थानीय लोगों नें अंचलाधिकारी को वस्तू स्थिति से अवगत कराते हुए नाव की मांग की थी।

मगर सीओ नें किसी प्रकार का कोई सकारात्मक पहल नहीं किया। तत्पश्चात मुहल्ले के लोगों नें शुक्रवार को बछवाड़ा-मंसूरचक पथ को घंटों जाम रखा। जहां सीओ नें अंचल निरीक्षक को भेज कर यह आश्वासन दिया था कि सुबह तक नाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। अगले दिन प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं देख एक बार फिर सैकड़ों लोगों नें शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

तत्पश्चात स्थानीय नेता व युवा राजद प्रदेश महासचिव रूपेश कुमार छोटू नें पीड़ित परिवारों के बीच से एक प्रतिनिधि मंडल नें बीडीओ पूजा कुमारी को मांग पत्र सौंपते हुए वस्तु स्थिति से एक बार फिर अवगत कराते हुए अविलंब आवागमन सुचारू करने की मांग की है। मौके पर गीता देवी, विमल देवी, पिंकी देवी, खुशबू कुमारी, नूतन देवी, बबीता देवी, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, शीबा पासवान, सुरज पासवान, रंजीत पासवान, विनोद पासवान समेत अन्य पीड़ित उपस्थित थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.