विदेश

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में बारिश से बुरा हाल

नई दिल्ली, पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। पहली ही बारिश से कराची जैसे शहर डूब गए थे और कई लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ तो फिर से कहर देखने को मिला है। सिंध और बलूचिस्तान में अकेले मंगलवार को ही 8 लोगों की मौत हो गई।

कई जगहों पर पुल और सड़क भारी बारिश के चलते बह गए। सिंध के खैरापुर जिले में एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बेटों की घर की छत गिरने से मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी औऱ दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कराची में भी लगातार तीसरे दिन इतनी बारिश हुई कि गलियां उफान पर हैं।

कारें डूबी नजर आ रही हैं। मीरपुरखास, लरकाना, दादू जैसे तमाम कस्बों में पानी भर गया है। बलूचिस्तान के लास बेला जिले में बाढ़ के चलते गांवों में सैकड़ों लोग फंसे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। कराची और क्वेटा जैसे शहरों में बीते दो दिनों से सड़कों पर आवाजाही ठप है।

इसकी वजह यह है कि हाईवे के ही बड़े हिस्से कई जगहों पर बारिश में बह गए हैं। पुल तक टूट गए हैं। ऐसे में लोगों का सड़कों पर निकलना जानलेवा हो सकता है। कुल तीन पुलों के टूटने से कई शहरों की कनेक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लासबेला के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि क्वेटा कराची हाईवे में कम से कम 5 स्थानों पर ऐसा हुआ है कि सड़क का हिस्सा ही कट गया है।

लासबेला से ग्वादर के बीच भी ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। समुद्र तट से लगते करीब 5 किलोमीटर के इलाके में बाढ़ से बुरा हाल है और पानी घरों में घुसा है। कराची में बड़ी आबादी होने और इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने के चलते अकसर ऐसी समस्याएं आती हैं। यहां तक कि पिछले दिनों पीडीएमए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि बारिश में ऐसी समस्याएं आती ही हैं और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

21 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.