बागपत समाचार: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले से शादीशुदा 69 महिलाओं ने खुद को कुंआरी बताकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर दिया। योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये के लालच में इन महिलाओं ने सरकारी सिस्टम को ही धोखा देने की कोशिश की।
जिले में कुल 593 युवतियों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। जब समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग और विकास भवन की संयुक्त टीम ने जांच की तो 6 ब्लॉकों की 69 महिलाएं शादीशुदा निकलीं। इसके बाद अधिकारियों ने सभी फर्जी आवेदन रद्द करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस योजना के लिए आवेदन 1 अक्टूबर तक किए गए थे। जिला अधिकारी अस्मिता लाल ने सभी आवेदनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इनमें से कई महिलाओं की शादी पिछले दो महीने में ही हुई थी।
सबसे ज्यादा फर्जी आवेदन बागपत शहर और बिनौली ब्लॉक से आए — बागपत शहर की 16 और बिनौली ब्लॉक की 12 शादीशुदा महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि छपरौली ब्लॉक में 10 ऐसे मामले सामने आए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यूपी सरकार अब एक दंपति को शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता देती है। इसी लालच में इन महिलाओं ने योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन सत्यापन में सारा खेल खुल गया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.