closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added
Baghpat News: सरूरपुर कलां गांव के योगीनाथ विद्यापीठ में खेलते हुए सात साल की बच्ची अचानक गिर गई। स्कूल का स्टाफ और परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उसके बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा।
सरूरपुर कलां निवासी गुलवीर ने बताया कि उसकी धेवती अपेक्षा (7) गांव के ही योगीनाथ विद्यापीठ में कक्षा एक में पढ़ती थी। वह बृहस्पतिवार को स्कूल गई। दोपहर में मध्यावकाश होने पर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय अपेक्षा अचानक गिर गई तो स्कूल स्टाफ ने फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद अपेक्षा को लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां बच्ची को हार्ट अटैक होने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अपेक्षा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपेक्षा के पिता संदीप बिजरौल गांव के रहने वाले हैं जो यूपी पुलिस में बिजनौर में तैनात हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के कारण जानने के लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.