उत्तर प्रदेश

बनारस बने आतिथ्य का अच्छा उदाहरण: योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने क्रूज गंगा विलास के फ्लैग आफ कार्यक्रम, जी-20 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की
  • योगी बोले, राहगीरों, व्यापारियों, महिलाओं की पूरी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता होना चाहिए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे विश्व के सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास के फ्लैग आफ कार्यक्रम, जी-20 सम्मेलन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और इसके सफलतापूर्ण आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

रविवार शाम वाराणसी दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि गंगा विलास वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश करेगा। सभी जगह इसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर पर्यटकों के स्वागत की भी व्यवस्था होनी चाहिए। पर्यटक जहां-जहां भी जाएं, वहां उन्हें एक साफ सुथरा माहौल मिले। वह जिस भी रोड पर जाए वहां अनावश्यक अतिक्रमण न हो । बनारस में आतिथ्य का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक वाले स्थानों के रूट को अभी से देख लिया जाए। विशेषकर होटल ताज से बड़ालालपुर स्थित टीएफसी पहुंचने के रास्ते को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जाए। वेंडरों के व्यवस्थित पुनर्वास पर भी ध्यान देना होगा। व्यापारियों के साथ बैठक करके संवाद बनाकर व्यवस्था का समाधान किया जाए। वरुणा नदी की रेलिंग जो वर्षा काल में क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसको यथाशीघ्र ठीक कराया जाए। सभी सड़कें अच्छी हो। उन्हें अनावश्यक खोदा न जाए। सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। स्पीड ब्रेकर टेबल टॉप बनाना चाहिए।

सुरक्षा का एक बेहतरीन माहौल होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा की सुरक्षा का एक बेहतरीन माहौल होना चाहिए। एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्यवाही की प्रगति के बारे में पूछताछ की और अपराधी पकड़े नहीं जाने पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में कड़ा एक्शन होना चाहिए, जो कि एक नजीर बने।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहगीरों, व्यापारियों, महिलाओं की पूरी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता होना चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक की समस्या का स्थाई समाधान निकालने का भी निर्देश दिया।

लखनऊ में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले स्थानीय व्यापारियों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया जाए। जनप्रतिनिधि व्यापारियों के साथ बैठक कर स्थानीय निवेश के लिए उन्हें प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को गंगा विलास का फ्लैग आफ होगा। वाराणसी में कार्गो सेवा भी प्रारंभ होगी इससे संबंधित जो भी समस्याएं हैं उसे दूर किया जाए। काशी को एक्सपोर्ट हट के रुप में डेवलप किया जाए। टेंट सिटी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बहुत से लोगों को रोजगार मिलेगा यह एक अच्छा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि जो भी इवेंट होने हैं उनकी तैयारी अभी से पूर्ण कर लिया जाए। सभी कार्य जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर किया जाए। बैठक के प्रारंभ में कमिश्नर कौशल राज शर्मा शर्मा ने जी–20 के आयोजन से संबंधित जिला प्रशासन की तैयारियों को एक प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात उन्होंने 13 जनवरी को आयोजित आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास फ्लैग आफ कार्यक्रम से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 17 से 20 जनवरी तक होने वाले बैलून फेस्टिवल एवं बोट रेसिंग कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतीकरण दी।

एडीजी जोन ने गंगा विलास क्रूज की यात्रा के दौरान उसकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया । बैठक में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह,जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.