स्थानीय समाचार

Bandhan Bank Budhana के कर्मचारी से लूट

  • बुढ़ाना (नसीम कुरैशी)

Bandhan Bank Budhana: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में आज सोमवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधन बैंक के कर्मचारी से 80 हजार रुपए की नगदी लूटकर बुढ़ाना पुलिस में हड़कंप मचा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को विरोध करने पर मारा पीटा और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज बंधन बैंक का एक कर्मचारी अक्षय मौर्या अपनी‌ बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना क्षेत्र में बैंक के खाताधारकों से पेमेंट लेने जा रहा था।

जब वह पैमेंट लेकर बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना के जंगल में आया तो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बैंक (Bandhan Bank Budhana) कर्मचारी अक्षय मोर्या की बाइक रुकवाकर उसको अपने कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने उसको तमंचे दिखाते हुए उससे लगभग 80 हजार रुपए की नगदी लूट ली। जब कर्मचारी ने बदमाशों की इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और 80 हजार रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए।

तब बुढ़ाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी (Bandhan Bank Budhana) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना (PHC Budhan) में भर्ती कराकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की और सीमाएं सील कराकर चैकिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं।

गोली चलने की बात ग़लत है। दूसरी और घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी देहात नेपाल सिंह भी आये। जिन्होंने बुढ़ाना पुलिस को लूट की घटना का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

18 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.