Bangladesh Election 2026
बांग्लादेश में आज पार्लियामेंट्री चुनाव हो रहा है. करीब 18 महीने पहले स्टूडेंट्स की बगावत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरा दी थी. देश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ-साथ हो रहे हैं. शेख हसीना की अवामी लीग को चुनावों से बैन कर दिया गया है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे आगे दिख रही है.
मतदान केंद्रों पर अवाम का उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी तादाद में महिलाएं भी वोटिंग सेंटरों पर पहुंच रही हैं. इसमें हिंदू नागरिकों की भी अच्छी संख्या है. इन सबके बीच कई जगहों पर झड़प की भी खबरें सामने आई हैं. मुंशीगंज में बम फेंके जाने की खबरें भी आ रही हैं.
बांग्लादेश चुनाव में सीधे तौर पर लड़ाई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के लीडरशिप वाले अलायंस के बीच है. लेकिन 17 साल बाद देश वापस आए हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के 60 साल के बेटे तारिक रहमान गुरुवार के चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं.
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.