बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने टीकाकरण की शुरुआत की
ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को वर्चुअली देश में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते हुए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया क्योंकि इस पड़ोसी मुल्क द्वारा उनके देश को कोविड-19 वैक्सीन की बीस लाख खुराकें भेंट स्वरूप दी गई है।
इस दौरान ढाका में स्थित कुर्मीटोला जनरल हॉस्पिटल (केजीएच) के नर्स रूनू वेरोनिका कोस्टा को पहली खुराक दी गई, जिसे प्रधानमंत्री ने वर्चुअली देखा।
21 और लोगों का टीकाकरण होने से पहले हसीना ने चार और लोगों को टीका लेते हुए देखा।
हसीना ने कहा कि जिस वक्त कई सारे देश कोविड-19 के खिलाफ अपने नागरिकों का टीकाकरण होने के लिए प्रतीक्षारत हैं, उस दौरान बांग्लादेश ने अपनी सीमित संसाधनों के साथ अभियान को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।
हसीना ने कहा, “हम समय पर वैक्सीन की खरीद कर पाने में सक्षम रहे हैं। आज का दिन बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि जहां कई देश अभी भी अपने नागरिकों में टीकाकरण अभियान को शुरू करवाने का इंतजार कर रहे हैं, हमने सीमित आर्थिक क्षमता और घनी आबादी के होते हुए भी ऐसा कर लिया है। आज यह साबित हो गया है कि हम जनता की हित में काम करते हैं। बांग्लादेश में कोविड-19 से 8,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.