विशेष

बैंक क्लर्क ने किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


दोस्त के बंद मकान पर बुलाकर दी वारदात को अंजाम, न्यायालय में किया पेश

मेरठ, सिविल लाइन। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बैंक क्लर्क ने नाबालिग को धोखे से अपने दोस्त के मकान पर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

क्या है मामला
मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कुछ समय पहले तेजगढ़ी चौराहा स्थित एक बैंक किसी काम से गई थी। वहीं उसकी मुलाकात सूरजकुंड निवासी बैंक क्लर्क शिवम से हुई। मदद के बहाने नंबर लेने के बाद शिवम लगातार बातचीत करने लगा और किशोरी पर अकेले मिलने का दबाव बनाने लगा। शुक्रवार को उसने मिलने के बहाने किशोरी को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

दोस्त का बंद मकान बना अपराध का ठिकाना
आरोपी बैंक क्लर्क के दोस्त का मकान आर्य नगर में बंद पड़ा था। आरोपी ने पहले किशोरी को सूरजकुंड पार्क बुलाया और फिर धोखे से वहां से अपने दोस्त के बंद मकान पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया।

मां के पूछने पर टूटी चुप्पी
घर लौटने पर बेटी को गुमसुम देखकर मां ने बातचीत की तो किशोरी फूट-फूटकर रो पड़ी और पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल मेडिकल परीक्षण हो चुका है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

13 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.