मेरठ

मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी में निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल

मेरठ, । वेस्‍ट यूपी के सभी जिलों में आज बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल रही। कई जगहों पर बैंक कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की तो कई जगहों पर एटीएम से पैसे गायब रहे। ग्राहकों को पैसे नहीं मिलने से वे परेशान रहे। 16 मार्च को भी हड़ताल के माध्यम से बैंक सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। जिससे सरकार अपने फैसले वापस ले।

बैंक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक निजी हो गए तो ग्राहकों पर आगे चलकर कई तरह के वित्तीय बोझ बढ़ेंगे। बैंकों की दो दिन की हड़ताल से बैंकिंग सेवा ठप हो गई है। हालांकि आनलाइन बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यम से लेनदेन पर कोई असर नहीं है। बैंकों का इस साल में यह पहला हड़ताल और प्रदर्शन है।

शनिवार को भी बैंक बंद रहे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहा सोमवार और मंगलवार दो दिन बैंकों की हड़ताल रहेगी। इसकी वजह से बैंकों में लेनदेन चेकों का क्लीयरेंस सब कुछ प्रभावित हो रहा है।

बैंक कर्मचारी अपने-अपने ब्रांच के बाहर प्रदर्शन कर सरकार को अपने फैसले वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बैंक के अधिकारी, कर्मचारी ने एकजुट होकर जमकर नारेबाजी की। आल इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंक अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर मेरठ सहित देशभर में राष्ट्रीय कृत बैंक हड़ताल पर हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

14 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.