सावधान जानें ये भी: कितना शुध्द है हमारा खान-पान

  • दीपाली त्यागी, मुरादाबाद

हम सभी जानते हैं कि रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से हमारी मिट्टी, हवा, पानी, सब्ज़ियां, फल, अन्न प्रदूषित हो चुके हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि आगामी 5 वर्षों में विश्व की कम से कम 30 प्रतिशत आबादी के कैंसर और अन्य भयंकर बीमारियों की चपेट में आने का अनुमान है।

कहते हैं ना… जैसा अन्न वैसा मन, जैसा पानी वैसी बानी। भोजन, पानी,साँस और नींद, हमारे जीवन के 4 ऊर्जा स्रोत हैं।आज भोजन और जल रसायन रूपी ज़हर से भरे हैं…. वायु में ऑक्सीजन लेवल मानकों से कई गुना कम है… और तो और, वायु में बहुत सी ज़हरीली गैसें घुली हुई है।ये सब मिलकर हमारे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर स्लो- पॉइज़न की तरह काम कर रहे हैं।

इसी रसायन रूपी ज़हर से हमारे पर्यावरण, मिट्टी, जल, भोजन को मुक्त करने की दिशा में सरकार एवं अन्य बहुत सी गैर सरकारी संस्थाओं जैसे आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है जैविक खेती।

यह ऋग्वेद के परंपरागत वैदिक खेती के ज्ञान पर आधारित है जिसमे बिना कोई रसायन प्रयोग किये सिर्फ देसी गौ माता के मूत्र और गोबर से धरती माँ की प्राकृतिक उर्वरा शक्ति बढ़ाने, जड़ी बूटियों द्वारा अपने पर्यावरण (हवा,पानी,मिट्टी,आस पास का वातावरण) को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करने के तरीके बताए जाते हैं।
अपने लिए रसायन मुक्त सब्ज़ियां, फल, खाद्यान्न उगाना सीखना भी इस कोर्स का एक महत्वपूर्ण भाग है।

एंजाइम बनाने की प्रक्रिया में लगातार ओजोन गैस का निर्माण होता रहता है जो सीधे हवा में घुलती रहती है। ज़रा सोचिए… सभी लोग हर महीने सिर्फ एक बोतल भी एंजाइम बनाना शुरू कर दें, तो पर्यावरण की बेहतरी में कितना बड़ा योगदान होगा।

एंजाइम के इस्तेमाल से वायु के साथ ही पानी, मिट्टी, खाद्यान्नों से भी रसायनों का असर खत्म होने लगता है और लगभग दो सालों तक उपचारित होने के बाद वहां का पर्यावरण अपनी हज़ारों वर्ष पूर्व वाली प्राकृतिक अवस्था मे आ जाता है। आने वाली पीढ़ियों और अपनी पृथ्वी को हमें रसायनों के दंश से बचाना है तो अपने स्तर पर छोटे छोटे ऐसे प्रयास आरम्भ करने ही होंगे।

माँ का दूध भी हुआ प्रदूषित

साठ के दशक की हरित क्रांति के बाद भारत में फर्टीलाइजर्स एवं कीटनाशकों के रूप में रसायनों का शुरू हुआ प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग 20 वर्षों के अंदर ही सारा देश ऐसी बीमारियों की गिरफ्त में है, जो पहले कभी अस्तित्व में नही थीं। कैंसर, ब्लड प्रेशर, ऑटिज़्म, डाइबिटीज़, बच्चों में जन्मजात विकृतियां प्रजनन क्षमता की कमी, त्वचा, लिवर, यकृत, मस्तिष्क, श्वसन व पाचन तंत्र की जानलेवा बीमारियां आदि।

सरकारी व गैरसरकारी संगठनों के द्वारा किये गए लगातार शोध से ये प्रमाणित हो चुका है, कि फसलों पर छिड़के जाने वाले रसायनों से हमारे अन्न, हवा, पानी यहां तक कि हमारी मिट्टी भी जहरीली बन चुकी है जिसके चलते हम लोग लगातार धीमे जहर का शिकार बन रहे हैं। दुधारू पशुओं का दूध भी आज जहरीला चारा खाकर धीमा जहर बन चुका है।

कीटनाशकों में सबसे जहरीले रसायनों में एक है एंडोसल्फान जो विश्व के अधिकतर देशों में प्रतिबंधित होने के बावजूद भारत समेत कुछ अन्य विकासशील देशों में पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों व अन्य जागरूक लोगों के भरपूर विरोधों के बावजूद खुलेआम उपयोग में लाया जा रहा है।

भोपाल गैस त्रासदी आपमे से बहुत लोगों को याद होगी, जिसके दुष्प्रभावों से आज 2 पीढियों बाद भी लोग त्रस्त हैं वो एंडोसल्फान बनाने का ही कारखाना था। एक चौंकाने वाला सत्य यह भी है : कुछ वर्ष पूर्व आईआईटी कानपुर द्वारा ढूध पिलाने वाली माँ ओ से दूध के नमूने एकत्र करके परीक्षण किया तो, सरकारी खाद्य संस्थाओं द्वारा तय मानकों से 800 प्रतिशत ज्यादा एंडोसल्फान उन माँ ओ के दूध में मौजूद था। जो उनके खाने, हवा व पानी द्वारा उनके शरीर मे घुल चुका था।

विचार करने योग्य है कि आज माँ का दूध नवजात शिशु और पर्यावरण के लिए कितना सुरक्षित है? इस अप्रत्याशित सत्य से बचने का हमारे पास केवल एक ही विकल्प है। ऋग्वेद आधारित प्राकृतिक खेती अपनाना। बेशक… समय लगेगा, पर मुमकिन है।

(लेखिका सोशल वर्कर हैं और स्प्रिच्युअल एवं कल्चरल एक्टिविटी करती रहती हैं)

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.