मेरठ

शराब के नशे में मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी

मेरठ। टी.पी. नगर थाना क्षेत्र के रतन नगर, भोला रोड में मंगलवार रात एक परिवार पर शराब के नशे में धुत पड़ोसियों द्वारा हमला करने, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता राहुल गुप्ता पुत्र त्रिलोकी चंद गुप्ता, निवासी 27/3 रतन नगर ने थानाध्यक्ष को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया कि 6 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उनके पड़ोसी सागर और पंकज, जो रंतेज के पुत्र हैं, शराब और सूखे नशे की हालत में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पंकज ने उनकी गिरेबान पकड़ ली और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई गौरव गुप्ता पर भी दोनों हमलावर हो गए।

राहुल के अनुसार, सागर ने घर से फावड़ा और पंकज ने पत्थर की रॉड उठाकर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे मोहल्ले के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया। कुछ ही देर बाद आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर गौरव गुप्ता का पीछा चाकू से किया और बाहर खड़ी उनकी कार (UP15DA7012) को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी मां और भाभी को भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले गई। राहुल गुप्ता, जो स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं, ने कहा कि इस घटना से उनके परिवार को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.