विशेष

न्यूज वालंटियर बनकर देश को सुदृढ़ करने में दें अपना योगदान, नाम के साथ पायें पैसा भी


अगर आपमें है समाज को आगे ले जाने की लालसा अपने देश की सेवा करने की ललक
या फिर
डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से चाहते हैं खुद को आगे बढ़ाना तो आइये जुड़ें हमारे साथ….
हम हैं देश में तेजी से उभरते डिजिटल मीडिया का हिस्सा हम आपको देंगे सुनहरा मौका, बुराई के खिलाफ आवाज उठाने का 

*********************************
देशभर में ई-रेडियो इंडिया को न्यूज वालंटियर्स की आवश्यकता है जो अपने ही क्षेत्र में रहकर समाचार की दुनिया का हिस्सा बन सकते हैं वो भी बिलकुल फटाफट अंदाज में-

आइये जानते हैं कि न्यूज वालंटियर क्या है?

साथियों न्यूज वालंटियर एक ऐसा सख्स होता है जो अपने क्षेत्र में रहकर आप-पास की घटनाओं को अपने मोबाइल में कैद करता है और ई-रेडियो इंडिया के ह्वाट्सएप व ई-मेल पर भेज देता है। इसके लिये कोई अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं होती है। आपके द्वारा भेजी गई वीडियो, फोटो व समाचार ई-रेडियो इंडिया की वेबसाइट पर आपके नाम से पब्लिश किया जायेगा। इस तरह आप अपने आस-पास की गतिविधियों को बिना समय गंवाये डिजिटल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक एक झटके में पहुंचा सकते हैं।

न्यूज वालंटियर क्यों बनें?

साथियों एक बड़ा सवाल यह है कि आप न्यूज वालंटियर क्यों बनें? तो आपको यह जानना जरूरी है कि न्यूज वालंटियर बनने की जरूर आज प्रत्येक सख्स को है। वर्तमान में युग में मीडिया पूजीपतियों के हाथों में है और सरकारी मशीनरी से प्रभावित भी होता है, ऐसे में सत्य की आवाज असत्य की गलियों में खामोश हो जाती है। आम आदमी की खबरों को मीडिया में कोई खास अहमियत नहीं होती ऐसे में ई-रेडियो इंडिया आम आदमियों की ही आवाज को बुलंद करने के लिये बनाया गया प्लेटफार्म है।

आप इसका हिस्सा बनकर अपनी खबरों को खुद शासन, सत्ता व सरकार तक असरदार तरीके से पहुंचा सकते हैं। खास बात यह है कि आप यह कार्य बिना किसी अतिरिक्त समय खर्च किये कर सकते हैं। सिर्फ मोबाईल में फोटो या वीडियो बनाई और थोड़ी सी जानकारी लिखकर हमें भेज देना है।

क्या न्यूज वालंटियर बनने में कोई शुल्क देना होगा?

यह तो वाकई अहम पहलू है। कई लोगों के मन में होगा कि इसके लिये हमें कुछ पे तो नहीं करना होगा तो आपको यह जान लेना चाहिये कि ई-रेडियो इंडिया न्यूज वालंटियर से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेता और न हीं पत्रकारिता में ऐसा किया जाना उचित है।

कौन बन सकता है न्यूज वालंटियर?

इसकी कोई बाध्यता नहीं है। कोई भी व्यक्ति जो सामाजिक समरसता को बढ़ाना चाहता है या फिर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की इच्छा रखता हो, किसी भी उम्र का हो ई-रेडियो इंडिया का न्यूज वालंटियर बन सकता है।

न्यूज वालंटियर बनने के लिये क्या करना होगा?

साथियों न्यूज वालंटियर बनने के लिये आपको हमारे ह्वाट्सएप 9458002343 पर एक मैसेज भेजना होगा, जिसमें आपको अपना नाम, ई-मेल, पूरा पता, मोबाइल नम्बर के साथ भेजना होगा।
आपका मैसेज मिलते ही आपको एक लिंक भेज दिया जायेगा जिसमें आपको अपनी डिटेल्स भरनी होगी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी अटैच कर हमें वापस भेजना होगा। बस इसी छोटे से प्रक्रिया से आप हमारे न्यूज-वालंटियर बन जायेंगे।

क्या न्यूज वालंटियर बनने से आर्थिक लाभ होगा?

साथियों ई-रेडियो इंडिया का यह प्लेटफार्म देश को मजबूती प्रदान करने और आम आदमी को डिजिटल मीडिया की पॉवर देकर उसे और भी अधिक मजबूत बनाना है इसके लिये ई-रेडियो इंडिया किसी भी प्रकार का कोई मासिक या बेसिक भुगतान तो नहीं करता लेकिन मेहनत-कस उन वालंटियर्स को शानदार व्यवसाय का सुनहरा मौका जरूर प्रदान करता है जो ईमानदारी से कार्य करते हैं।

हमारे इस स्कीम को अपने जीवन में लागू कर आप समाज में ह्वाइट कॉलर मनी कमाने के साथ गर्व के साथ सम्मानित जीवन यापन कर सकते हैं। पार्ट-टाइम काम और कमाई भरपूर होगी, तो है फायदे का सौदा। एक ओर आपकी आवाज दमदार होगी तो दूसरी ओर जेब में भी वजन आयेगा।

तो देर किस बात की आज ही सम्पर्क करें और बने न्यूज वालंटियर। हमारा सम्पर्क विवरण स्क्रीन पर दिखाया गया है। नमस्कार…..

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.