Bharat Jodo Yatra UP: सलमान खुर्शीद बोले, सबसे ज्यादा संख्या का गवाह बनेगा यूपी
Bharat Jodo Yatra UP: मंगलवार को मेरठ के जिमखाना मैदान के पास अपार चैंबर पर भारत जोड़ो यात्रा के आगमी कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री व उत्तर प्रदेश में “भारत जोड़ो यात्रा” के कोऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद और पूर्व मंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर एक प्रेस वार्ता की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों को संबोधित करते 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश (Bharat Jodo Yatra UP) में प्रवेश करने जा रही राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” से संबंधित जानकारियां देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर का एक सीधे मार्ग का रूट बना जिसमें उत्तर प्रदेश से यात्रा होकर नही जा रही थी उसमें उत्तर प्रदेश की आवाम का, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मानना था कि अगर इस यात्रा से प्रदेश वंचित रह जायेगा तो बहुत बड़ी कमी रह जायेगी यात्रा में।
हमारे आग्रह पर राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के रूट को थोड़ा बदला और उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, बागपत, शामली में 4 दिन की यात्रा का मार्ग बनाने को तैयार हो गए। अब तक जहां जहां भी यात्रा पहुंची है उसका लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया है और पूरे उत्साह के साथ लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने बताया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में ही नहीं आम लोगों में भी पूरा उत्साह है और ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा में भागीदारी करने के लिए कमर कस कर तैयार हैं। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के दिशानिर्देश पर दिन रात उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संदेश को लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के हर जिले से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के यात्री के तौर पर शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश से लाखों लोग रोज यात्री के तौर पर शामिल रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने सूचना दी कि उत्तर प्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में यात्रियों के रुकने ठहरने, भोजन की सुविधा भी यात्रा में की गई है। यात्रा में शामिल होने वालों के लिए जिलाध्यक्षों द्वारा, महानगर अध्यक्षों द्वारा, मिस कॉल द्वारा, ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसी व्यवस्था बनाई गई है। प्रदेश भर से आने वाले यात्रियों को भारत जोड़ो यात्रा के कॉल सेंटर द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
Bharat Jodo Yatra UP के संबंध में की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी, मनिंदर सूद, प्रदेश सचिव नसीम खान, पवन दीक्षित, हरकिशन वर्मा, नवनीत नागर, नसीम कुरेशी, अजय दामोदर शर्मा, राजेश्वर, हेमंत प्रधान, सलीम खान, कपिल पाल, शहजाद यूसुफ, ठाकुर तेजवीर सिंह, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, नफीस सैफी, रंजन शर्मा, राकेश कुशवाहा, सरदार परविंदर सिंह ईशु, राजकेसरी, नईम राणा आदि मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.