देश

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से फाइबर, फैब्रिक, फैशन और फॉरेन मार्केट (विदेशी बाजार) – ने देश को ग्लोबल टेक्सटाइल फर्म्स (वैश्विक कपड़ा कंपनियों) के लिए एक विश्वसनीय और टिकाऊ सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।

इसी दिशा में, ‘भारत टेक्स 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के कपड़ा उद्योग की पूरी वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह इवेंट 14 से 17 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कच्चे माल और फाइबर से लेकर तैयार वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, घरेलू उत्पाद और हाई-एंड फैशन तक, सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह इवेंट वैश्विक वैल्यू चेन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री की स्थिरता को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े नीति निर्माताओं, वैश्विक ब्रांडों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार से जुड़े हितधारकों को एक साथ लाने वाला दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल आयोजनों में से एक है।

इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक प्रदर्शक और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि भारत का टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेक्सटाइल निर्माताओं, वैश्विक खुदरा दिग्गजों और उद्योग संघों की भागीदारी इसे उच्च मूल्य के व्यापारिक चर्चाओं और साझेदारी के लिए आदर्श मंच बना रही है।
‘भारत टेक्स 2025’ के तहत 70 से अधिक कॉन्फ्रेंस सेशन आयोजित किए जाएंगे जिनमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वक्ता, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल होंगे। इन सत्रों में वैश्विक व्यापार के बदलते नियम, तकनीकी वस्त्रों (टेक्निकल टेक्सटाइल) की बढ़ती मांग, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित उत्पादन और सस्टेनेबल (पर्यावरण के अनुकूल) फैशन के भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

यह कार्यक्रम केवल एक टेक्सटाइल एक्सपो नहीं है बल्कि भारत के कपड़ा उद्योग के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाने वाला एक भव्य आयोजन है। इसमें व्यापार मेले, एक्सपो, सीईओ राउंडटेबल मीटिंग, बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) और जी2जी (गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट) बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में 15 फरवरी तक सहायक उपकरण, गारमेंट मशीनरी, रंग-केमिकल और हस्तशिल्प से जुड़ी प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.