मेरठ। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने भी पंजाब के किसानों के समर्थन में आंदोलन छेड़ दिया है। इस कड़ी में सोमवार को नेशनल हाईवे 58 पर तीन स्थानों पर जाम लगा दिया। पहले किसानों ने दोनों ओर ट्रैक्टर खड़ा करके रास्ता अवरोध किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर एक ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
जाटोली कट पर बबलू जाटोली के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े करके रास्ता जाम किया। यहां जाम के दौरान किसानों ने पंजाब के किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कंकरखेड़ा बाईपास पर कैलाश हॉस्पिटल के सामने जाम लगाया।
किसानों ने अपने साथ लाए गए ट्रैक्टर को हाईवे पर खड़ा करके मार्ग अवरुद्ध कर दिया। वहीं बाबा विजयपाल घोपला के नेतृत्व में किसान सुबह 10:30 एकत्र होकर मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पहुंचे।
जहां मिल के सामने नेशनल हाईवे पर इसी तरह ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगाया। किसानों ने तीनों स्थानों पर अपनी मांगों के समर्थन में विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी दहन किया।
मोहिउद्दीनपुर मिल के सामने विश्व व्यापार संगठन का पुतला पहुंचने के उपरांत भारतीय किसान यूनियन का वरिष्ठ नेता विजयपाल घोपला ने कहा कि सरकार किसानों का रास्ता रोक रही है।
इसके लिए सरकार माफी मांगे और किसानों की मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर किसान नेता ने कहा कि विकसित देशों की भांति हिंदुस्तान में भी किसानों को ग्रांट दी जाए। विश्व व्यापार संगठन का पुतला दहन करने के बाद करीब 1:30 बजे मोहिउद्दीनपुर मिल के सामने किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.