सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया लोक उत्सव
नई दिल्ली। 14 नवंबर 2023 भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा भिवानी गौरव सम्मान-2023 का आयोजन श्री खाटूश्याम धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 हस्तियों को भिवानी गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन व प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर हरियाणवी संस्कति से जुड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सोनीपत से पधारे श्रीभगवान दीक्षित एवम उनके कलाकारों द्वारा छटा बिखेरी गई।
भिवानी गौरव सम्मान 2023 के पहला सत्र सूरजभान बगडिय़ा की स्मृति में प्रहलादगढ़ के डाक्टर दिलीप सिंह को लोकप्रशासन के लिए चौ. बंसीलाल सम्मान, नारायणी देवी महाबीर प्रसाद भग्गनका ओजस्विनी सम्मान डा. कामना कौशिक को, साहित्य में श्रीमाधव मिश्र सम्मान डा. पुरूषोत्तम पुष्प को, दूसरा सत्र लाला शिवलाल सर्राफ स्मृति सत्र में पंडित गोपाल कृष्ण सम्मान भित्ति चित्र पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले रामप्रताप वर्मा को, खेल के क्षेत्र में श्री सुरजीत सिंह सम्मान सुरेंद्र लोहिया को, शिक्षा के क्षेत्र में श्री रामकृष्ण गुप्ता सम्मान त्रिलोकचंद गोयल को, तीसरा सत्र लाला रामचंद्र जैन स्मृति सत्र में सेवा के लिए श्री फकीरचंद सम्मान चरखी दादरी के भूपेंद्र जैन को, राष्ट्र सेवा के लिए पंडित नेकीराम शर्मा सम्मान आई ए एस रवि दाधीच को, पत्रकारिता में बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान पत्रकार धर्मेंद्र यादव को प्रदान किया गया।
सम्मान के कार्यक्रम की भूमिका में राधास्वामी संप्रदाय के हुजूर कंवर सिंह महाराज एवम संस्था के पदाधिकारियों ने निभाई।
भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा भिवानी गौरव सम्मान समारोह में परमसंत हुजूर कंवर साहेब महाराज का सान्निध्य व उद्बोधन रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में हुजूर कंवर महाराज ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संजय जैन, दिनेश गुप्ता, हंसराज रल्हन, सुनील अग्रवाल, सुशील गनोत्रा, पवन मोडा, मनीष गोयल, विनय सिंघल, मीनाक्षी गर्ग,पूजा बंसल, अजय बनारसीदास गुप्ता, सुरेश तायल, जगदीश गोयल, आर के अनायत, नवल किशोर गोयल, छोटूराम, ब्लिट्ज के संपादक गुलशन वर्मा, बाली शर्मा धारेडू , सत्यनारायण यादव, श्रीभगवान दीक्षित, संजय गोयल, पवन गोयल, जगत नारायण भारद्वाज, भागीरथ शर्मा, शिवराज भारद्वाज, डा. बुद्धदेव आर्य,राष्ट्रपति अवॉर्डी अशोक भारद्वाज, रणविजय सिंह तंवर, राजकुमार डुडेजा, रमेश गुप्ता समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.