Bhojpuri Song Mohalla Machis: भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव और बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा का भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ में गाया धमाकेदार गाना मोहल्ला माचिस हो गया रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है।
मोहल्ला माचिस (Bhojpuri Song Mohalla Machis) हो गया गाना आरडीसी भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी हीरोइन से कहते हैं ‘तू जरा फुलझड़ी क्या हुई मोहल्ला माचिस हो गया।’ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की सुपर हिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘बन्नो तेरा स्वैगर’ से स्टार सिंगर बनी स्वाति शर्मा ने खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने को आवाज़ दी है। गाने में ओम झा का संगीत है और यादव राज ने लिरिक्स लिखे हैं।
बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.