मनोरंजन

विक्की-कटरीना की सगाई की खबर पर बड़ा खुलासा

एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की रोका सेरेमनी की खबरें कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कुछ लोग इसे सच मान रहे थे तो कुछ इसे महज अफवाह बता रहे थे।

लेकिन हाल ही में अब विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने इस बारे में खुलकर बात की है। सनी ने बताया कि इन खबरों पर उनके पेरेंट्स का क्या रिएक्शन था। एक समाचार पोर्टल के साथ बातचीत के दौरन सनी ने कथित तौर पर खुलासा किया कि जब उनके परिवार ने इस खबर के बारे सुना तो सबकी हँसी फूट पड़ी।

सनी ने बताया कि जब ये अफवाहें शुरू हुई थीं, उस वक़्त विक्की जिम गए हुए थे। सनी ने आगे बताया कि जब वह घर वापस आया, तो पापा ने मजाक में उसकी टांग खींचते हुए उससे कहा कि वह सबको मिठाई खिलाए क्योंकि अब उसकी कैटरीना कैफ से सगाई हो गई है।

विक्की ने भी पापा को जवाब देते हुए कहा कि सगाई काल्पनिक है इसलिए मिठाई भी काल्पनिक ही होगी। सनी ने कहा कि हमें नहीं पता कि ये अफवाह कहां से फैली पर हम लोग ये सुनकर खूब हँसे।

वहीं, इस साल की शुरुआत में एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने भी जूम के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को लगभग कंफर्म कर दिया था कि विक्की और कटरीना डेट कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड के एक रिश्ते की अफवाह का नाम देने के लिए कहा गया था, जिसे वह सच मानते हैं।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “विक्की और कैटरीना साथ हैं, यह सच है। क्या मुझे यह कहने में परेशानी होगी? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी ओपन हैं।”

विक्की और कैटरीना की डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालाँकि, दोनों ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। लेकिन दोनों की डिनर डेट, सोशल मीडिया पीडीए और आउटिंग को देखकर उनके रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जा सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही शूजीत सरकार की ‘सरदार उधम सिंह’ और ‘तख्त’ में दिखाई देंगे। वहीं, कैटरीना भी ‘टाइगर 3’ और ‘फोन भूत’ जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।

इसके साथ ही वे अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिलहाल वे अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.