ई-रेडियो इंडिया TV

Bigg Boss 14 के मेकर्स ने खेला Abhinav Shukla पर सबसे बड़ा दांव

Bigg Boss 14 में इस समय कुल 7 सदस्य ही बचे हुए हैं। इन 7 सदस्यों के बीच बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की ललक साफ देखी जा रही है। मेकर्स भी गेम के इसी पड़ाव पर सबसे बड़ा दांव खेलते हैं और लोगों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर ले जाने के लिए तमाम तरह के शॉकिंग फैसले भी ले लेते हैं। इन्हीं में से एक फैसला है करेंट सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग सदस्य अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को बाहर करने का फैसला…।

जी हां, ‘बिग बॉस 14’ के अपकमिंग एपिसोड में मिड वीक इविक्शन के तहत मेकर्स अभिनव शुक्ला को घर से बेघर करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को मेकर्स सीक्रेट रूम में रख सकते हैं। दरअसल देखा जाए तो इस सीजन में मेकर्स ने सीक्रेट रूम का इस्तेमाल एक बार भी नहीं किया है। अभिनव शुक्ला ने शुरुआत से ही इस शो को बहुत ही सूझबूझ के साथ खेला है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स ने उनके इविक्शन से सिर्फ शो में एक ट्विस्ट लाने का फैसला लिया हो।

वही आपको बतादे कि अभिनव शुक्ला को लेकर ‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीक्रेट रूम को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में साफ-साफ लिखा हुआ है कि ऐसा हो सकता है कि अभिनव शुक्ला को सीक्रेट रूम में रखा जाए, लेकिन इसके चांस कम ही है। अब आने वाले कुछ घंटों में ये बात साफ हो जाएगी कि अभिनव शुक्ला सीक्रेट रूम में जाएंगे या नहीं?

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani
Tags: Bigg Boss 14

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

17 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.