बिहार

Bihar Politics News: बिहार में मुस्लिम यादव वोट बैंक बिखरने से तेजस्वी चिन्तित

Bihar Politics News: बिहार के उपचुनाव में कमाल हो रहा है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने राजद और जदयू दोनों की नींद उड़ाई है। दोनों को अपने कोर वोट की चिंता सता रही है। असल में इस साल लोकसभा चुनाव में बिहार में एक ट्रेंड देखने को मिला, जिसमें जातियों ने पार्टी का खूंटा तोड़ दिया। कम से कम छह सीटों पर यादवों ने भाजपा को वोट दिया तो चार सीटों पर भूमिहारों ने राजद और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया।

नीतीश और भाजपा का लव कुश समीकरण भी बिखर गया और कम से कम पांच सीटों पर कुशवाहा मतदाताओं ने भाजपा और जदयू को छोड़ कर राजद, कांग्रेस या सीपीआई माले को वोट दिया। कम से कम चार सीटों पर वैश्यों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। उन्होंने अपनी जाति का उम्मीदवार जिताने के लिए राजद और यहां तक कि माले के उम्मीदवार को भी वोट किया। यह ट्रेंड विधानसभा की चार सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भी दिख रहा है।

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के साथ नहीं दिख रहे मुस्लिम वोटर्स | बिहार में बिगड़ने लगा है मुस्लिम यादव वोट बैंक | राजनीति की दृष्टि से हो रहा है बड़ा बदलाव

Bihar Politics News: रामगढ़ की प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार की चार सीटों में रामगढ़ की सीट प्रतिष्ठा की है क्योंकि तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद बन जाने से यह सीट खाली हुई है। लेकिन इस सीट पर राजद के पुराने नेता अंबिका यादव के बेटे विनोद यादव बसपा से लड़ रहे हैं। सो, रामगढ़ के यादव एकमुश्त वोट उनको दे रहे हैं।

इसी तरह बेलागंज सीट पर राजद के बाहुबली और अब जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव लड़ रहे हैं। लेकिन वहां जदयू ने बिंदी यादव की पत्नी और रॉकी यादव की मां मनोरमा देवी को टिकट दिया है। सो, यादव दोनों तरफ जा रहे हैं। लेकिन वहां यादव से ज्यादा लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को मुस्लिम वोट की चिंता है क्योंकि प्रशांत किशोर ने जन सुराज की टिकट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है तो मुसलमान उनकी ओर जा रहे हैं। इस तरह लालू और तेजस्वी का मुस्लिम यादव यानी माई समीकरण बिखर रहा है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.