चौका-बर्तन करने वाली दलित महिला से दबंगों नें की दरिंदगी
घर में काम करने वाली दलित महिला के ऊपर चोरी का इल्ज़ाम लगाकर, दबंगों नें देर रात काम करने वाली दाई को उसके घर से न सिर्फ उठाया बल्कि दरिंदगी पूर्वक मार पीट कर रात अपने घर में बंधक बनाए रखा। बताते चलें कि चमथा दो पंचायत बड़खुंट निवासी गोविन्द पासवान की पत्नी देवकी देवी वाजिदपुर विद्यापति नगर निवासी टुना चौधरी के घर में काम किया करती थी।
रविवार की देर रात टुना चौधरी अपने समर्थकों के साथ अचानक उक्त काम वाली बाई के घर धावा बोल दिया और जेवर चोरी का इंतजार लगाकर दबंगों ने उक्त महिला को अपने साथ ले गया। रात भर एक कमरे में बंद कर बर्बरता पूर्वक बेरहमी से मारपीट किया। सुबह जब परिजनों ने उक्त महिला की खोजबीन करते हुए दबंगों के घर पहुंचे तो दबंगों नें अपने छत से दरवाजे पर खड़े लोगों पर ईंट पत्थर बरसाने लगा।
चोटिल परिजन वापस आ कर गांव वालों को सारी घटनाक्रम की जानकारी दी। तत्पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों नें उक्त दबंग के घर जाकर खूब हंगामा मचाया। बात को बढ़ते देख दबंगों नें उक्त महिला को अपने कब्जे से मुक्त किया। सोमवार को दिन भर चमथा पुल चौक पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि बछवाड़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार व तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश अपने दल-बल के साथ चमथा पुल चौक पर कैंप कर रही है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.