बिजेथुआ महोत्सव की भव्य शुरुआत: स्वामी रामभद्राचार्य ने दी करवा चौथ पर महिलाओं को आशीर्वाद
सुल्तानपुर (बिजेथुआ धाम)। धार्मिक आस्था और भक्ति के संगम स्थल बिजेथुआ धाम में शुक्रवार को बिजेथुआ महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। इस अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम कथा के आयोजन के साथ हुआ। कथा व्यासपीठ का पूजन आयोजक विवेक तिवारी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सपत्नीक किया। इसके पश्चात प्रसिद्ध संत जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का पूजन डा. मदनमोहन मिश्र एवं विधायक राजेश गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
कथा आरंभ से पूर्व धाम परिसर में 21 सौ कलशों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, साधु-संत, भक्त और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने वाल्मीकि रामायण कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि — “आज मैं अपनी 1408वीं रामायण कथा का आरंभ कर रहा हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि मैं विजेथुआ धाम की इस पवित्र भूमि पर रामायण कथा सुना रहा हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि “विजेथुआ नाथ की कृपा से मुझे ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ है, और मैं यह पुरस्कार हनुमानजी महाराज को समर्पित करता हूँ।”
करवा चौथ के पावन अवसर पर स्वामी जी ने विशेष रूप से महिलाओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि “स्त्री शक्ति समाज की नींव है, उनकी आस्था और संयम ही परिवार को एकजुट रखता है।”
अपने प्रवचन में स्वामी जी ने संस्कृत भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा — “प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत अवश्य सीखनी चाहिए, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान की मूल भाषा है।” उन्होंने भगवान भोलेनाथ की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि “भगवान शिव साकार और निराकार दोनों स्वरूपों में भक्तों के कल्याण के लिए उपस्थित हैं।”
कथा के दौरान स्वामी जी ने बताया कि धर्म और ज्ञान के प्रसार के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि “यदि किसी को शास्त्रार्थ करना है तो वह मेरे शिष्यों से करे,” जिससे उनका विनम्र लेकिन दृढ़ आचार दृष्टिकोण झलकता है।
विजेथुआ महोत्सव के इस शुभारंभ में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु और संत समुदाय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच से भक्तों ने स्वामी जी के प्रवचन को मंत्रमुग्ध होकर सुना और “जय श्रीराम” के नारे से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और बताया कि आगामी दिनों में श्रीराम कथा के साथ सांस्कृतिक संध्याओं और भजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक भाग लेंगे। इस प्रकार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण बिजेथुआ महोत्सव ने जिले में धार्मिक उत्सवों की एक नई मिसाल पेश की है।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…
रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…
वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…
गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…
This website uses cookies.