देश

समाजिक सौहार्द खत्म कर रही भाजपा:अखिलेश

यूपी बदलाव की राह पर, पश्चिमी यूूपी ने बंद किया भाजपा का दरवाजा

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जनता के लिए परेशानी, किल्लत और दिक्कत पैदा की है। अखिलेश ने भाईचारा के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर सपा गठबंधन के साथ आने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है।

अखिलेश ने कहा कि जनता ने मतदान के पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान करके हमेशा के लिए भाजपा का दरवाजा बंद कर दिया, जो हवा और माहौल है, उससे यह तय है कि दूसरे चरण में भी गठबंधन सभी सीटे जीतेगा। यूपी बदलाव की राह पर है।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ पश्चिमी यूपी के बिजनौर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लायी। किसानों को अपमानित किया। भाजपा नेताओं ने किसानों को आतंकवादी, मवाली कहा। आंदोलन में सात सौ किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर शहीद किसान परिवारों को 25-25 लाख रुपए देकर के मदद करेंगे, किसानों के सम्मान में किसान शहीद स्मारक बनाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि हम लोग प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते है। किसानों का दु:ख दर्द खत्म करना चाहते है। गन्ना किसानों के गन्ने के भुगतान के लिए कार्पस फ ण्ड बनाएंगे। 15 दिन में भुगतान कराएंगे। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए धरना नहीं देना पगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का भला नही करेगी। वह झूठ बोलती है। वादे पूरे नहीं करती है। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कभी परीक्षा रद्द की तो कभी पेपर लीक हुए। बीएड-टीईटी, शिक्षामित्रों की कोई मदद नहीं की। हमारा वचन पत्र, योजना पत्र है। हम योजना बनाकर काम करेंगे।

यादव ने कहा कि भाजपा ने बिजली उत्पादन के लिए कोई नयी यूनिट नहीं लगायी लेकिन प्रदेश की जनता को महंगी बिजली दी। सपा गठबंधन सरकार में 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सिंचाई पूरी तरह मुफ्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नफ रत की दुर्गंध फैलाती है। अब यूपी में भाजपा के झूठ का जहाज नहीं उतर सकेगा। भाजपा का जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। सबसे बड़े नेता, सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में डबल भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों को डबल भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा चुनाव में महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाना चाहती है। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का है।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.