उत्तर प्रदेश

विकास में ठोस उपलब्धि हासिल करने में विफल रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विकास के मामलों में कोई ठोस उपलब्धि हासिल करने में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। पूरे देश में अराजकता है। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोलें खुल रही हैं और जनता में असंतोष तथा आक्रोश की लहर है। अपनी पराजय की आशंका से हैरान-परेशान भाजपा अब विपक्ष को बदनाम करके अपनी नेकनामी का षडयंत्र रच रही है, जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाली है।भाजपा सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की, दोनों डबल इंजन जनता से किए गए वायदों में खरे नहीं उतरे हैं। किसानों से कर्जमाफी, उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कोई नीति नहीं बनी। एसएसपी पर फसल खरीद की किसानों की मांग पर भाजपा ने बर्बरता से उनकी आवाज दबाने का काम किया है। कर्ज और मंहगाई की मार से परेशान एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली।

नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। केंद्र में सरकार बनते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा था। उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर हजारों लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं नौकरियां मिली। यूपी में लगने वाले उद्योग गुजरात चले गए।

शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा ने अव्यवस्था पैदा कर दी है। 69 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें लाठियों से पीट रही है। भाजपा सरकार में परीक्षाएं होती हैं और पेपर लीक हो जाता है। एक दो नही 10-10 परीक्षाएं लीक हो गई। नौकरी देंगे तो आरक्षण भी देना होगा इसलिए जानबूझकर पेपर लीक की नौटंकी होती है।

छापे डलवाकर धन वसूली का भंडाफोड़ होने से भाजपा की चारों ओर बदनामी हो रही है, इससे बौखलाकर भाजपा सरकार अपनी जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी हैं। भाजपा का सत्तामंडल पूंजीपतियों का समर्थक है और उनकी वसूली की आदत है। जनता अब भाजपा के भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है। लोग जान गए हैं कि भाजपा मनीलांड्रिग के बहाने से पालिटिकल लान्ड्रिग का मनगढ़ंत केस बनाती है।

दरअसल भाजपा जानती है कि अब उसके कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र की सत्ता में एनडीए नहीं पीडीए इंडिया गठबन्धन आने वाला है। भाजपा की तमाम साजिशों का भी अंत होने वाला है। जनता जब परिवर्तन का मन बना लेती है तो फिर कोई उसके आगे नहीं टिकता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

10 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

10 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

11 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

11 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

11 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.