नई दिल्ली। भाजपा ने पंजाब एवं पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब एवं पश्चिम बंगाल राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव हेतु उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।
भाजपा ने पंजाब के जालंधर पश्चिम से शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के रायगंज से मानस कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार बिस्वास, बगदा से बिनय कुमार बिस्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इन विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जा चुकी है।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है। 24 जून को मतपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 10 जुलाई को मतदान होगा और परिणामों की घोषणा 13 जुलाई को होगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.