फीचर्ड

झारखंड में रूठे नेताओं को मना रही है भाजपा

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी घर ठीक करने की कवायद कर रही है। कई राज्यों में पार्टी के नेताओं की बगावत या नाराजगी से हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए पार्टी के दिग्गज नेता मान मनौव्वल में लगे हैं। रूठे नेताओं को मनाया जा रहा है और पार्टी से दूर चले गए नेताओं को वापस लाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। इसकी शुरुआत सरयू राय से हुई थी। पिछले चुनाव में टिकट कटने से नाराज सरयू राय तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ लड़ गए थे और उनको हरा दिया था। तब से सरयू राय पार्टी से बाहर थे। लेकिन ऐन चुनाव से पहले भाजपा के आला नेताओं की रज़ामंदी से उनको जनता दल यू में शामिल कराया गया और उनकी पुरानी जमशेदपुर पश्चिम सीट जनता दल यू के लिए छोड़ी गई ताकि वे वहां से लड़े।

उनके साथ ही जमशेदपुर के नेता और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी पार्टी से दूर हो गए थे। उन पर भी चुनाव में रघुबर दास के खिलाफ काम करने के आरोप लगे थे। लेकिन अब उनकी भी एंट्री पार्टी में हो गई है। उनको भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर अच्छा असर रखने वाले अमरप्रीत सिंह काले की मुलाकात भाजपा उम्मीदवार और रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास से हुई है और अब वे उनकी मदद करेंगे। इसी तरह निर्दलीय लड़ने के लिए ताल ठोक रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय को भी भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह और सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने घर जाकर मनाया। हालांकि अब भी भाजपा के अनेक नेता रूठे हुए हैं लेकिन जो नेता नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं उनको मनाया जा रहा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.